बिलासपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए अब मास्क नहीं पहनने वालो पर नगर निगम ने जुर्माना करना शुरू कर दिया गय है। जोन स्तर पर टीम गठित कर जुर्माना लगाया जा रहा है। पहले दिन 2० से ज्यादा लोगों पर 5००-5०० रुपए का जुर्माना किया गया है।
मालूम हो कि कोरोना महामारी को दरकिनार कर लोगों द्बारा लापरवाही बरतने का नतीजा अब सामने आने लगा है। लगातार दिनों में संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है। अब रोजाना 15० से लेकर 25० तक मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। अब सावधानी नहीं बरता गया तो यह संख्या लगातार दिनों में बढ़ेगी और हालत कोरोना के दूसरे लहर जैसा हो जाएगा। वही इन बातों को ही ध्यान में रखकर लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही हैं इसके बाद भी लोग गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं और बिना ख़ौफ़ खुलेआम बिना मास्क के बाजार में निकल रहे हैं और कोरोना से संक्रमित हो जा रहे हैं। वही अब इस तरह की लापरवाही को देखते हुए नगर निगम की गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए सख्त कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। इसी के तहत गुरुवार को नगर निगम ने आठों जोन स्तर पर मास्क नहीं पहनने वालो पर कार्यवाही करते हुए 5००-5०० रुपए जुर्माना वसूला है। पहले दिन 2० से ज्यादा कार्रवाई के जद में आए हैं। निगम प्रबन्धन ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्यवाही चलेगी, क्योंकि जब तक लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं तब तक कोरोना को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सख्ती बरतने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
00 सावधानी ही सुरक्षा गाइडलाइन का करे पालन
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम को ये निर्णय लेना पड़ा है। बिना मास्क वालों पर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है। शहर के लोगो से अपील है कि वो संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए गाईडलाइन का पालन करें। भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचे और जब भी घर से निकले मास्क लगाकर ही निकले। क्योकि हमारी सावधानी में ही सुरक्षा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
