बिलासपुर। मंगलवार की रात मुख्यमंत्री निवास के सामने उस समय अफरा – तफरी मच गई जब एक युवक पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने की कोशिश करने लगा। लेकिन CM हाउस की सुरक्षा में तैनात जवानों की नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़ लिया गया है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास जाने वाली सड़क पर एक हाथ मे पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गया। CM हाउस में तैनात जवान कुछ समझ पाते उसके पहले युवक …आज मैं जलकर मर जाऊंगा कहते हुए चीखने- चिल्लाने लगा, खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला था। खतरे को भांपते हुए CM हाउस के सामने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी उसे पकडने का प्रयास किया तो वह भागने लगा मगर उसे दबोच लिया गया। फौरन एक पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी में बैठाकर युवक को थाने लाया गया। पुलिस ने यहां उसे शांत किया फिर उसने अपना नाम सुमित माटा बताया और कहा कि उससे जुड़े एक मामले में राजेंद्र नगर थाने की पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही, इसलिए उसने परेशान होकर जान देने की सोची। पुलिस ने युवक के घर वालों को खबर दी। रात को उसे थाने में ही काफी देर तक बिठाए रखा गया।दरसअल ये विवाद दो दिन पुराना है सुमित 14 फरवरी को शहर के राजेंद्र नगर थाने में पहुंचा था। यहां उसने अपने साथ हुई वारदात की शिकायत की। अपनी शिकायत में सुमित ने बताया है कि- मैं महावीर नगर शुभम विहार का रहने वाला हूं। 14 फरवरी की शाम करीब 05:30 बजे महावीर नगर साईं मंदिर के पास अपने दोस्त श्रेयांश के साथ ठेले में मोमोसे खा रहा था। तभी वहां पर ब्रेजा कार आकर रुकी, जिसमें से कृष्णा लखवानी और उसके साथी विक्का सिधु, सहेज जीवान, विशाल लखवानी उतरे। ये हम लोगो के पास आये। कृष्णा लखवानी ने मुझे गालियां दी। कृष्णा का भाई सोहन हमारे साथ घूमता है, ये उसे पसंद नहीं इसलिए वो कहने लगा कि उसका साथ छोड़ दो। इतना कहकर उन सभी ने हमें पीटा। विशाल लखवानी ने श्रेयांश को कोई नुकीले चीज से मारा जिसे उसके पीठ में खून निकलने लगा। श्रेयांश वहां से भाग गया। मारपीट के बाद कृष्णा लखवानी ने सुमित को कार में बैठाकर, टिकरापारा लेकर गये वहां भी उसे पीटा। सुमित ने अपने पिता राजेश माटा को फोन कर मदद मांगी तब लड़कों ने उसे छोड़ा। अब सुमित इस बात से परेशान है कि पुलिस ने हत्या का प्रयास, चाकू से हमला और अपहरण कर ले जाकर पीटने की वजह से गंभीर धाराओं में युवकों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। अब अफसर इस मामले में कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
UncategorizedMarch 31, 2026संपत्ति के लालच में सगे भाई, भतीजे, भांजे और साले ने करा दी लेखपाल की हत्या, पुलिस ने 11 आरोपियों और 4 नाबालिग को किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 30, 2026जिले में पेट्रोल, डीजल और LPG पर्याप्त, भीषण गर्मी में स्टोर करने का खतरा न ले – कलेक्टर
