जांजगीर। यदि आप जुआ खेलने के शौकीन है तो इधर-उधर भटकने की जरूरत नही है। आप सीधे जांजगीर जिला पंचायत कार्यालय पहुंच जाएं। यहां पर अध्यक्ष पति की छात्र छाया में बिना किसी डर भय के जुआ खेल सकते है।

जी हां जांजगीर जिले के जिला पंचायत के सभा कक्ष में अध्यक्ष पति द्वारा जुआ खेलने और खिलवाने का सनसनीखेज मामला सामना आया है। बुधवार को सामान्य सभा की बैठक समाप्त होते ही अध्यक्ष पति यशवंत चंद्रा व उनके तीन साथी जुआ खेलते हुए पाए गए है। जुआ खेलने का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में खलबली मच गई है। अध्यक्ष पति यशवंत चंद्रा अपने तीन साथियों के साथ 52 परी के साथ मशगूल रहे। सामान्य सभा की बैठक समाप्त होते ही जिला पंचायत की अध्यक्ष अनीता चंद्रा चेंबर से निकल गई लेकिन उनके पति यशवंत चंद्रा अपने तीन साथियों के साथ जुए की महफ़िल सजाकर बैठ गए। मीडिया को जब यह जानकारी हुई तब वे चेंबर के भीतर पहुंचे और अध्यक्ष पति को रंगे हाथ पकड़ लिया। यही नही मीडिया ये लीगों ने जब वीडियो बनाना शुरू किया तो भी उन्हें कोई फर्क नही पड़ा। मीडिया वालों के सामने बकायदा उन्होंने ताश फेंटा तीन अन्य साथियों को बांटा और दांव लगाते रहे। जुए के इस फंड में भाजपा का भी एक जिला पंचायत सदस्य शामिल था। जब वहां ताश की पत्ती पर दांव लगा रहे थे एक लिपिक कोने में बैठकर अपना काम करते नजर आए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
