बिलासपुर। संयुक्त संचालक शिक्षा आर एन हिराधर ने ऑन लाइन परीक्षा का आदेश जारी कर विभाग के उच्च अधिकारियों को चौका दिया है। प्रमुख सचिव और DPI को खबर तक नही और स्कूलों में स्थानीय परीक्षा ऑन लाइन लेने का फरमान जारी कर दिया।
संयुक्त संचालक शिक्षा आर एन हिराधर को ज्वाइन किए अभी चार दिन भी नहीं हुए की एक आदेश जारी कर सबको बता दिया कि “टाइगर इस कमबैक”। हिराधर एक धाकड़ शिक्षा अधिकारी के रूप में जाने जाते है। बतौर जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल जबरदस्त रहा। इस बीच उनका प्रमोशन हुआ और वो संयुक्त संचालक कार्यालय में अपनी सेवा देने के बाद राजधानी चले गए। मनचाही पोस्टिंग का रैकेट क्या खुला हिराधर की किस्मत खुल गई और वो संयुक्त संचालक शिक्षा बनकर फिर बिलासपुर आ गए। आते ही ज्वाइंट डायरेक्टर ने एक स्कूल को ऑनलाईन एग्जाम के लिए आदेश जारी कर सबको चौका दिया। जबकि ऑनलाईन परीक्षा को लेकर अभी सरकार स्तर पर कोई फैसला नहीं हुआ है। जेडी ने अपने आदेश में डीपीआई के निर्देश का हवाला दिया है मगर डीपीआई ऐसे किसी आदेश से साफ इंकार कर रहे है। उधर, प्रमुख सचिव डॉ0 आलोक शुक्ला ने भी दो टूक कहा है कि सरकार स्तर पर अभी ऑनलाईन एग्जाम का कोई निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, जब देश में सारी परीक्षाएं आफलाइन हो रहीं तो स्कूलों में ऑनलाइन क्यों होगी। लेकिन जेडी के इस आदेश से हड़कंप मच गया और हर कोई इस फैसले को लेकर स्कूलों के अलावा BEO और DEO कार्यालय में संपर्क करने लगे। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण इस साल भी अधिकांश पढ़ाई ऑनलाईन मोड में होने के कारण पालक एवं विद्यार्थी ऑनलाईन मोड पर ही परीक्षा लिये जाने की मांग कर रहे थे। स्कूल शिक्षा विभाग ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के बाद ऑनलाईन तरीके से ही स्थानीय स्तर की सभी परीक्षाएं लिये जाने के निर्देश दे दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस क्रम में स्कूल के सभी प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को शासन के निर्देशों के अनुरूप ऑनलाईन मोड में परीक्षाएं संचालित करने को कहा है।
00 जनसंपर्क ने भी जारी की खबर
ऑन लाइन परीक्षा को लेकर जेडी के आदेश का हवाला देते हुए जनसंपर्क बिलासपर ने भी समाचार जारी कर दिया। DEO के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि स्कूलों में स्थानीय परीक्षाएं ऑनलाईन मोड में ली जायेंगी। सरकारी एवं निजी सभी प्रकार की स्कूलों में यह निर्देश लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। केवल माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाएं ही नियमानुसार ऑफलाईन तरीके से होंगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
