बिलासपुर। वन विकास निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को लाखों रुपए की सराई की लकड़ी पकड़ी और दो दिन बाद छोड़ दिया। इस मामले में अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। DFO से संपर्क करने पर उन्होंने फोन नही उठाया।


वन विभाग में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अधिकारियों की उदासीनता के कारण शिकारी तो जंगल मे बेखौफ घूम ही रहे है। लकड़ी चोरों की भी मौज है। गुरुवार को वन विकास निगम के रेंजर श्यामता कश्यप, डिप्टी रेंजर अजय यादव, चौरे, बीटगार्ड केरकेट्टा, चौकीदार नैन सिंह रोपणी परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू ने मिलकर सराई की लकड़ी पकड़ा था। पूरे एक ट्रेलर में लकड़ी भरी हुई थी जिसकी लंबाई 16 से 20 मीटर के आसपास की थी जबकि लकड़ियों की गोली डेढ़ से दो मीटर के आसपास थी। अधिकाइयों ट्रेलर सहित एक हाइड्रा जब्त कर केंद्रीय रोपणी भैसाझार में रखा था। इसके बाद शुक्रवार को न केवल गाड़ी छोड़ी पूरा मामला रफादफा कर दिया। स्थानीय लोगो का कहना है कि दो दिन से अधिकारियों और लकड़ी चोरों के बीच सौदा चल रहा था और सौदा होने के बाद छोड़ दिया। इस मामले में वन विकास निगम के DFO अभिषेक जोगावत से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
