बलौदाबाजार। सब्सिडी की मांग को लेकर जनदर्शन में आये युवक ने कलेक्टर के सामने जहर खा लिया। युवक के जहर खाने से अधिकारियो के बीच अफरा-तफरी मच गई, आनन फानन में युवक को अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार आज कलेक्टर डोमन सिंह जनदर्शन में फरियादियों की समस्या सुन रहे थे। तभी एक युवक अचानक से कमरे मे आया औऱ जहर का सेवन कर के अपने हाथ मे रखा आवेदन पत्र टेबल की ओर फेंक दिया। युवक की हरकत देखकर अफरा तफरी मच गई और उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है युवक का नाम रोहन मानिकपुरी पिता बुधेश्वर मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गधापाली आनंद भवन बिलासपुर रोड़ है। बताया जा रहा है कि युवक ने स्वरोजगार योजना के तहत कोई लोन लिया हुआ था जिसमे उसे 50 हजार रुपये की सब्सिडी मिली थी। युवक औऱ सब्सिडी की मांग कर रहा था पर सम्बंधित विभाग बिना बिल के और सब्सिडी देने से मना कर रहा था। जिसके खिलाफ युवक हाइकोर्ट भी गया था जहां से उसकी याचिका निरस्त हो चुकी थी। जिसके बाद युवक ने कलेक्टर कार्यालय में आ कर जहर खा लिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
