बिलासपुर। मर्चेंट एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर सदस्यों में असंतोष है। सदस्यों का कहना है कि कोरोना के कारण पहले ही 18 माह का कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। अब दुबारा कार्यकाल बढ़ाने के बजाए चुनाव कराना चाहिए।
बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन में नये अध्यक्ष का चुनाव नहीं होने से सैकड़ों व्यापारी में नाराजगी है। व्यापारी वर्ग से राजेश गंगवानी ने बताया कि जब से व्यापार माल धक्के से व्यापार विहार में आया है तब से परिवार के सभी सदस्यों को ये अधिकार रहा है की वे सभी मिलकर वोट द्बारा या आपसी सहमति से नए अध्यक्ष का चुनाव करवाते रहे है। यदि किसी भी एक सदस्य ने आपत्ति की तो परिवार के सभी सदस्य उसकी बातो को सुनते हुए नए अध्यक्ष पद का चुनाव वोट द्बारा करवाया जाता रहा है।
उन्होंने कहा कि पुराने अध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा कर अपना इस्तीफा संरक्षक मंडल को आम सभा बुलाकर देते है। संरक्षक उसका त्यागपत्र स्वीकार कर नए अध्यक्ष पद का प्रस्ताव आम सभा में रखते और उपस्थित सदस्यों की सहमति पर अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाता। ऐसे में यदि एक भी सदस्य अपनी सहमति नहीं देता तो, संरक्षक मंडल द्बारा चुनाव अधिकारी नियुक्त कर, चुनाव कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाती। परंतु पूर्व में अध्यक्ष पद का चुनाव वर्ष 18-20 के लिए किया गया, जिसका कार्यकाल जुलाई 20 में समाप्त हो गया। कोरोना काल में प्रशासन की पाबंदिया थी, लिहाजा संरक्षक मंडल द्बारा सभी की सहमति से अध्यक्ष पद का कार्यकाल 18 माह के लिए बढ़ा दिया गया।
बढ़ी हुई अवधि 31 दिसम्बर 2021 को समाप्त हो गई, जनवरी माह में पुन: अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु आम सभा का आयोजन किया गया, परंतु सदस्य संख्या नहीं होने के करण सभा स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद आम सभा 3 फरवरी 22 माह में की गई जिसमे उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव अध्यक्ष पद का चुनाव आम सभा में सभी की सहमति से हो अथवा वोटिंग से का प्रस्ताव लाया गया जिस पर भी कुछ सदस्यों ने आपति की।
इन सभी परिस्तिथियों को देखते हुए अशोक दरियानी, गुलाब साहू एव 105 व्यापारियों ने, संरक्षक मंडल द्वारा नए अध्यक्ष पद का चुनाव वोट द्वारा नहीं करवाने तथा संरक्षक मंडल द्वारा उम्मीदवार थोपे जाने का आरोप लगाया और इसका पुरजोर विरोध करते हुए नए अध्यक्ष पद का चुनाव वोट द्वारा करने की अपील की गई थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 30, 2026दुकान के सामने हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
