बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपारा स्थित समता कॉलोनी गार्डन में एक नाबालिग की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है। पुराने विवाद को लेकर नाबालिग युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना उसका साथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपारा निवासी नवीन महादेवा पिता संतोष महादेव 17 साल को आज दोपहर तकरीबन 4 बजे समता कॉलोनी गार्डन के समीप चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया तो वही उसका साथी उसके साथी उदय चक्रव्रती पिता कामेश्वर चक्रव्रती 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दिया गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
