बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का कहना है कि डॉ रमन सिंह आज की तारीख में अप्रासंगिक नेता है। वो क्या कह रहे है उन्हें खुद पता नहीं होता। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गुंडा तत्व बर्दास्त नहीं किया जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने शहर को करोड़ों की सौगात देने के बाद पत्रकारों से लालबहादुर शास्त्री स्कूल में चर्चा करते हुए कहा कि खाद की कमी केवल छत्तीसगढ़ में ही नही है उत्तर प्रदेश में भी यूरिया और DAP नहीं मिल रहा है। इसके अलावा कई राज्यों में भी खाद की कमी है। खाद की किल्लत राष्ट्रब्यापी समस्या बन चुकी है। यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों को लेकर पूछे गए सवाल में श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जो बच्चों को यूक्रेन से निकालने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जैसे ही भारत सरकार से हवाई जहाज की उपलब्धता होगी बच्चों को वहां से निकाल लिया जाएगा। जब उनसे रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया मांगा गया तो उन्होंने कहा कि आज की तारीख में रमन सिंह अप्रासंगिक नेता है, वो क्या कह रहे है उन्हें खुद को पता नहीं रहता। इसलिए उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया देना उचित नही है। जब उनसे पुछा गया कि मस्तूरी क्षेत्र में। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र राय और जिला सचिव क्षेत्र में खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे है। लोगों की जमीन-मकान पर बलात कब्जा कर रहे है। इस पर उन्होंने कहा कि गुंडातत्व बर्दास्त नहीं किया जाएगा, चाहे वो किसी भी पार्टी या संगठन से जुड़ा हुआ क्यों न हो। इस मामले में जांच कराने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
