तखतपुर। घरेलू विवाद के कारण पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और जांच में जुट गई है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम छिरहा निवासी रामपुरी धुरी उम्र 45 वर्ष दोपहर में अपने घर में था। घर मे उसका बहु के साथ विवाद हो रहा था। इसी दौरान उसका बेटा दीपक भी घर में पहुंच गया और अपनी पत्नी से विवाद होता देख उसने अपने पिता रामपूरी धुरी से बात करने लगा। इसी बातचीत के दौरान पिता ने उसे मारने के लिए पास रखें डंडे को उठा लिया। पिता अपने पुत्र पर हमला करता इसके पहले उसने पास रखी टंगिया उठाकर पिता पर हमला कर दिया। टंगिया का वॉर रामपुरी धुरी के सिर पर पड़ा और वह वहीं निढाल होकर गिर गया और कुछ ही देर में मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। किसी ने इसकी सूचना तखतपुर पुलिस को दी, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, एएसआई सुमेनद्र खरे, आरक्षक तरुण केशरवानी, आकाश निषाद सहित स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले में विवेचना प्रारंभ कर दिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में के लिए हैं और पूछताछ शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 30, 2026दुकान के सामने हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
