मर्चेंट एसोसिएशन में चुनाव को लेकर विवाद, कार्यकाल खत्म फिर भी नहीं करा रहे है चुनाव, सदस्यों में आक्रोश

बिलासपुर। मर्चेंट एसोसिशन में चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गया है। आधे सदस्य चुनाव कराने के पक्ष में है तो संरक्षक मंडल आम सहमति के नाम पर अपना पिट्ठू बैठाने पर तुला हुआ है। जबकि कार्यकाल खत्म हो जाने के कारण अध्यक्ष अपना पद छोड़ चुके है।

बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल को खत्म हुए 18 महीने से ज्यादा हो रहे है। कोरोना के कारण कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाया गया था। लेकिन अब सदस्य चुनाव के माध्यम से अपना नया अध्यक्ष चुनना चाहते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 3 फरवरी को आमसभा बुलाई गई थी। इस आम सभा में लगभग 2 सौ सदस्य उपस्थित हुए थे। उपस्थित ज्यादातर सदस्यों ने चुनाव कराने का सुझाव दिया था, 105 सदस्यों ने तो लिखित में चुना कराने पर सहमति दी थी। लेकिन संरक्षक मंडल चुनाव कराने से मुकर रहे है और आम सहमति से अध्यक्ष बनाने की बात कर रहे हैं। इसकी जानकारी लगते ही 105 सदस्यों चुनाव कराने की लिखित मांग की है। लेकिन संरक्षक मंडल सदस्यों की मांग को अनदेखा कर रहे है। अब इस बात को लेकर सदस्यों जबरदस्त आक्रोश है। पिछले चुनाव मात्र 2 वोट से हारने वाले राजेश गंगवानी का कहना है कि संचालक मंडल के सदस्य दादागिरी पर उतर आए है। आम सहमति के बहाने वे लोग अपने किसी खास आदमी को अध्यक्ष बनाने का षड्यंत्र रच रहे है। लेकिन ये होने नहीं दिया जाएगा। हरहाल में चुनाव कराना पड़ेगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *