बिलासपुर। सकरी में खुलेआम जुआ खेल रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जुआड़ियों से 10 हजार 320 रुपए जब्त किए है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के विरूध्द कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था। निर्देश के परिपालन में थाना स्तर पर मुखबिर लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर दलदलिहा पारा खार में रेड की गई जहां आरोपीगण साहिल भारते उर्फ मन्नु पिता टिका राम, प्रदीप कुमार पिता अजितराम, प्रमोदकुमार पिता बिहारी, पवन कुमार सतनामी पिता झलक राम सभी निवासी सकरी को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। जुआड़ियों के कब्जे से 10320 रुपये नगद तथा तास की 52 पत्ती भी जप्त की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
