बिलासपुर। कोटा पुलिस ने लूट के आरोपियों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पुलिस ने 1मोटरसाइकिल, चाकू एवं लूट की रकम 5000 ₹ जप्त किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम गनियारी में 26 फरवरी को शाम 4 बजे सुनील कुमार यादव निवासी कोपरा थाना हिररी को आरोपियों ने चाकू एवं हाथ, मुक्का, लात से मारपीट कर चोट पहुंचाया और जेब में रखे ₹5300 को लूट कर भाग गए। सूचना को कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने गंभीरता से लिया और तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। लूटपाट जैसी गंभीर किस्म के अपराध होने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रार्थी के निशानदेही पर संदेही त्रिभुवन वर्मा एवं उसके साथी से पूछताछ की गई। जिसमें त्रिभुवन एवं उसके साथी द्वारा अपराध कबूल कर अपराध में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल, चाकू एवं लूट की रकम ₹5000 पेश करने पर जप्त कर कब्जा में लिया गया।
मामले के आरोपी बाबू अंडा उर्फ प्रियनाथ थाना सकरी का निगरानी बदमाश है। उसके नाम से जिला बिलासपुर में अनेकों अपराध दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस जब वर्मा मोहल्ला गनियारी पहुंची तो त्रिभुवन वर्मा एवं बाबू अंडा, बेहोश होने का नाटक करने लगे। आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस के विरुद्ध दबाव बनाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना कोटा के पुलिस आरक्षक दीप सिंह कवर के हाथ में भी चोट आया है जिसका इलाज जारी है।
उक्त मामले के आरोपी
01. नानू उर्फ त्रिभुवन वर्मा पिता स्वर्गीय लेखराम वर्मा उम्र 24 साल साकिन वर्मा मोहल्ला गनियारी
02.सरातु वर्मा उर्फ अक्षय वर्मा पिता बहोरन वर्मा उम्र 29 साल साकिर वर्मा मोहल्ला गनियारी
03.बाबू अंडा उर्फ प्रियनाथ पिता संजय वर्मा उम्र 20 साल साकिन सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
