डिफाल्टर ट्रांसपोर्टरों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, टेक्स के 51 करोड़ रुपए बकाया, देखें टॉप 10 डिफॉल्टरों की सूची

बिलासपुर। RTO ने डिफाल्टर ट्रांसपोर्टरों पर नकेल कसने की तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही ऐसे ट्रांसपोर्टरों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। डिफाल्टर की सूची में नामी-गिरामी ट्रांसपोर्टरों के नाम है जो सालों से RTO को टैक्स नहीं दे रहे है।

बड़े-बड़े ट्रांसपोर्टर RTO को सालों से टैक्स नहीं दे रहे है। विभाग की ओर से कई बार नोटिस दिया गया लेकिन किसी ने टेक्स पटाने की जहमत नहीं उठाई। अब ऐसे ट्रांसपोर्टरों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। विभागीय सूत्रों की माने तो तीन हजार से अधिक ट्रांसपोर्टरों से 51 करोड़ रुपए टेक्स के रूप में लेना है। लेकिन विभाग की नोटिस का इन्हें कोई परवाह नही है। केवल इन 10 कंपनियों पर ही RTO को 4 करोड़ 85 लाख 30 हजार 101 रुपए टेक्स का, 2 करोड़ 81 लाख 46 हजार 990 रुपए फाइन का इस तरह कुल 7 करोड़ 84 लाख 54 हजार 891 रुपए की वसूली की जानी है।

01 सिंग ट्रांसपोर्ट्स अमेरी रोड 1 करोड़ 23 लाख 65 हजार 319 रुपए टेक्स, 72 लाख 72 हजार 420 फाइन कुल 20162839,

02 सतकरतार माइनिंग्स 23 लाख 70 हजार 964 रुपए टेक्स और 14 लाख 22 हजार 888 फाइन कुल 37 लाख 93 हजार 852 रुपए,

03 विदित फ्राइट मूवर्स 64 लाख 71 हजार 746 रुपए टेक्स 36 लाख 46 हजार 859 रुपए फाइन कुल 1 करोड़ 01 लाख 18 हजार 605,

04 छत्तीसगढ़ अर्थमूवर्स 15 लाख 31 हजार 363 रुपए टेक्स, 9 लाख 45 हजार 19 रुपए फाइन, कुल 24 लाख 35 हजार 882 रुपए

05 रेड्डी विरना कॉन्सट्रक्शन 34 लाख 80 हजार 909 रुपए टेक्स, 20 लाख 51 हजार 211 रुपए फाइन,

06 शिकरा कंस्ट्रक्शन 21 लाख 40 हजार 277 रुपए टेक्स, 12 लाख 88 हजार 631 फाइन कुल 34 लाख 28 हजार 908 रुपए,

07 गरुण सेल्स सर्विस 7 लाख 30 हजार 614 रुपए टेक्स, 5 लाख 31 हजार 778 रुपए फाइन कुल 15 लाख 23 हजार 792,

08 विशाल मोटर्स 28 लाख, 74 हजार 111 रुपए टेक्स, 17 लाख 48 हजार 862 फाइन कुल- 50 लाख 05 हजार 173 रुपए,

09 SKK इंटरप्राइजेज 15 लाख 42 हजार 786 रुपए टेक्स, 9 लाख 32 हजार 762 फाइन कुल 24 लाख 75 हजार 548 रुपए,

10 शकुंतला अग्रवाल 13 लाख 65 हजार 690 रुपए टेक्स, 7 लाख 94 हजार 934 रुपए फाइन कुल 21 लाख 60 हजार 624 रुपए,

11 जेबी कंस्ट्रक्शन 1 करोड़ 09 लाख 62 हजार 626 रुपए टेक्स 59 लाख 64 हजार 064 रुपए फाइन कुल 1करोड़ 69 लाख 26 हजार 690 रुपए,

12 एन के भोजवानी प्राइवेट मिलिटेड 6 लाख 850 रुपए टेक्स 3 लाख 76 हजार 260 फाइन कुल 9 लाख 77 हजार 110 रुपए,

13 प्रशांत जैन-प्रवीण जैन 11 लाख 58 हजार 305 रुपए टेक्स 7 लाख 05 हजार 817 फाइन कुल 18 लाख 64 हजार 122 रुपए

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *