बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने 4.50 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी घोड़ादाना स्कूल के पास खुलेआम गांजा बेच रहा था।

सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति संजय नगर घोड़ादाना स्कूल के पास झोला में संदिग्ध वस्तु रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने तत्काल पुलिस टीम रवाना कर चेकिंग कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम मौके की ओर रवाना हुई जो घोड़ादाना स्कूल के पास एक व्यक्ति पुलिस को आता देखकर भागने लगा, जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम अरुण साल्वे निवासी टिकरापारा का बताया। जिसके पास रखें झोले को जांच करने पर झोले में करीबन 4 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर आरोपी पुलिस टीम को गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ करने पर बताया कि वह टिकरापारा का रहने वाला है और गांजा बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहा है। आरोपी के कब्जे से 4 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत ₹16000 बताया जा रहा है। आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी
अरुण साल्वे पिता चंद्रकांत साल्वे उम्र 38 वर्ष निवासी टिकरापारा मनु चौक थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
