सरगांव। माण्डूक्य ऋषि की तप:स्थली श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिदिवसीय शिव आराधना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। प्रातः महामाया मंदिर मदकू से बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मदकू, ठेलकी, बासिन, परसवानी, बड़ियाडीह, देवाकर, अकोली, दतरेंगी, कुम्हरखान आदि 25 गांव की बालिका एवं महिलायें सम्मिलित हुई। कलशयात्रा के यज्ञमण्डप में प्रवेश के यज्ञारंभ हुआ। तीन आवृत्ति रूद्राभिषेक पश्चात हवन हुआ।
रात्रि जीके ग्रुप, धुर्राबांधा के लोक कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया।
त्रिदिवसीय शिव आराधना महोत्सव के द्वितीय दिवस महाशिवरात्रि को रूद्राभिषेक, हवन एवं रात्रि में अहोरात्र पुनः रूद्राभिषेक किया जावेगा। उक्त आयोजन में आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के जीवन लाल कौशिक, मनीष मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, दीनदयाल साहू, राममनोहर दुबे,अनिल वर्मा, मनीष साहू, प्रमोद दुबे,परस साहू भाटापारा से अनिल जैन, राकेश उपाध्याय, भोलाशंकर अग्रवाल, हैप्पी हुरा, गोपाल जुनेजा, नेतराम सोनवानी आदि जुटे हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 30, 2026संजू त्रिपाठी हत्याकांड : भाई और पिता समेत सभी 22 आरोपी दोषमुक्त
बिलासपुरOctober 29, 202625 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई, 25 हजार रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ था वायरल
बिलासपुरOctober 28, 2026रेत के अवैध परिवहन करने वाले को तीन साल का कठोर कारावास, 26 हजार रुपये का जुर्माना भी
बिलासपुरOctober 28, 2026अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों की छुट्टी
