बिलासपुर। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में हुई इस घटना से अन्य यात्रियों के बीच दहशत का माहौल था। दोनों गुटों को भगाने के लिए RPF को भी लाठी भांजनी पड़ी। लगभग दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया गया है।


बिलासपुर रेलवे स्टेशन में सोमवार को यात्रियों का आनाजाना अन्य दिनों की तरह ही लगा हुआ था। लेकिन जैसे ही दोपहर 1 बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस स्टेशन में आकर रुकी माहौल अशांत हो गया। यात्रियों के दो गुट आपस मे झगड़ने लगे। झगड़ा पहले कहासुनी तक था जो कुछ ही देर में गाली गलौज तक पहुंच गया। फिर देखते ही देखते एक-दुसरे को दौड़ा- दौड़ाकर पीटने लगे। स्टेशन में दहशत का माहौल बन गया। मारपीट के बीच वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गया। लोग इधर-उधर भागते नजर आए, जिसको जिधर भागने का रास्ता मिल रहा था भागने लगे। जब RPF को जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में जवान भी डंडा लेकर दौड़-पड़े। दोनों गुटों को तीतर-बितर करने के लिए RPF ने भी जमकर लाठी भांजी। इस बीच RPF ने लगभग दर्जनभर यात्रियों को हिरासत में लिया और चलानी कार्रवाई करते हुए रेलवे कोर्ट में खड़ा कर दिया। जहां से छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। RPF ने छात्र-छात्राओं से माफीनामा भी लिखवाया इसके बाद उन्हें उनके अभिभावकों के हवाले किया गया है।
दरअसल जिस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे उसमें अन्य यात्रियों के अलावा भिलाई के कुछ छात्र-छात्राएं भी थे। छात्र मस्ती के मूड में थे और इस मस्ती के बीच वो अशोभनीय हरकत भी करने लगे। जब उनकी अशोभनीय हरकत सिमा से बाहर होने लगी तो अन्य यात्रियों ने आपत्ति की लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं थे। लिहाज ट्रेन के अंदर ही विवाद होने लगी थी। यही विवाद स्टेशन पहुंचते ही विस्फोटक रूप ले लिया। इस दौरान लगभग घण्टेभर तक स्टेशन का माहौल गर्म रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
