बिलासपुर। तालापारा में हुई हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को मृतक के परिजन शहर विधायक शैलेष पांडेय से मुलाकात कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। मृतक के पिता ने हत्यारे को राजनैतिक संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। विधायक ने तत्काल गृह मंत्री और IG से फोनपर चर्चा की और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के बिलासपुर आगमन के दिन तालापारा में नवीन महादेवा की हत्या हुई थी। हत्या का आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की नाकामी का नतीजा ये रहा कि मामला अब विधायक के चौखट तक जा पहुंचा है। रविवार को मृतक के पिता संतोष महादेव ने विधायक शैलेश पाण्डेय से मिल कर आरोपी वसीम खान एवं उनके आकाओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। विधायक के सकरी स्थित निवास में मृतक के पिता ने अपनी सारी व्यथा से अवगत कराया और कड़ी दर कड़ी किस तरह विवाद हुआ और किसके इशारे में उनके मासूम बेटे और उसके साथी पर जानलेवा हमला किया गया। मृतक के पिता ने रोते बिलखते विधायक से कहा कि अब तो मेरा बेटा इस दुनिया में नही रहा मगर उसके आरोपी वसीम खान को सजा जरूर मिलनी चाहिए। विधायक से मिलने के दौरान मृतक के पिता ने घटना और वसीम खान की भूमिका को लेकर सिलसिलेवार जानकारी दी और उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।मृतक के पिता की बातों को गंभीरता से सुनने जे बाद विधायक शैलेश पांडेय ने तत्काल गृह मंत्री ताम्र ध्वज साहू को फोन लगाया और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। इसके बाद उन्होंने IG को भी फोन लगाकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए भी कहा। मालूम हो कि बीते 25 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शहर प्रवास के दौरान नवीन की हत्या का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इधर इस मामले में शुरू से ही वसीम खान नाम के युवक पर सारी घटना को अंजाम देने का आरोप लग रहा है। लेकिन पुलिस के हाथ उस तक नही पहुचना राजनीतिक संरक्षण की ओर इशारा कर रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 30, 2026दुकान के सामने हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
