कोंडगांव। कोंडागांव पुलिस को अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 करोड़ 10 लाख रुपए के गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर नारियल के नीचे 38 पैकेट में 1050 किलो गांजा लेकर हरियाणा जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार कोंडगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदलपुर से एक मेटाडोर ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर कोंडगांव की तरफ आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कोंडगांव में मर्दापाल तिराहा के पास नाकेबंदी की। यहां से गुजरने वाली हर एक वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस बीच जगदलपुर की तरफ से एक मेटाडोर ट्रक आई। जिसे जवानों ने रुकवा लिया था। जांच में पुलिस ने पाया कि ट्रक में भारी मात्रा में नारियल भरा हुआ है। लेकिन जांच की गई तो नारियल के नीचे प्लास्टिक की बोरियों में 38 पैकेट में 1050 किलो गांजा छिपा कर रखा गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने ट्रक में सवार तस्कर रवि हसन (31) और राकेश कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार रवि हसन दिल्ली और राकेश कुमार अलीगढ़ का रहने वाला है। दोनों तस्कर आंध्र प्रदेश से भारी मात्रा में गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते हरियाणा जा रहे थे। जिन्हें कोंडगांव में ही पकड़ लिया गया है। इन दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
