रतनपुर। शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में 28 फरवरी को डॉ चंद्रशेखर वेंकट रमण की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह के प्रारंभ में डॉ श्रीमती सीमा सिन्हा ने 2022 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “सतत् भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण” पर जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.शिवशंकर प्रसाद पांडेय ने चंद्रशेखर वेंकट रमण के विज्ञान में योगदान को बताते हुए डॉ रमन की खोज रमन प्रभाव तथा इसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक लहरे ने विज्ञान के द्वारा मानव को मिलने वाली सुविधाओं के लिए वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ श्रीमती अजरा कुरैशी ने विज्ञान के वरदान और अभिशाप की बात रखी। समारोह में प्रो. के.एस.पुसाम, डॉ जया चावला, प्रो. देवलाल उइके सहित अन्य प्राध्यापक, विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। समारोह का संचालन प्राणी शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार राय एवं सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शिल्पा यादव ने व्यक्त किया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
