बलौदाबाजार। बलौदा बाजार पुलिस ने मोटरसाइकिल में गांजा तस्करी कर रहे तस्करों को गिरफ्तार कर एक क्विंटल से अधिक गांजे के साथ बिक्री की रकम 5 लाख रुपये भी बरामद किया है। आरोपियो के पास से एक बटनदार चाकू भी मिला है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार लवन पुलिस चौकी को गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर बगबुड़ा रोड लवन में घेराबंदी कर लवन की ओर से आ रह एक हार्नेस मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक cg 22 r 7522 को रोक कर पूछताछ की। गाड़ी लवन का शिव साहू चला रहा था और पान मसाला वाले थैले में सामान लेकर शुभम साहू पीछे बैठा था। बीच मे एक सफेद कलर की बोरी रखी हुई थी। दोनो की तलाशी लेने पर 20 किलोग्राम गांजा पैकेटों में मिला। इसके साथ ही आरोपियो के पास से एक बटन स्प्रिंग चाकू,नगदी 50 हजार ,एवम दो मोबाईल जब्त किया गया।

आरोपियो से पूछताछ करने पर इन्होंने उड़ीसा से दिनांक 20 फरवरी, को गांजा मंगवा कर लवन स्थित अपने घर मे रखना बताया। आरोपियो के अनुसार उन्होंने 100 किलोग्राम गांजा लाया था जिसमे से पहली खेप के रूप में 20 किलो गांजा बेचने के लिये जा रहे थे। आरोपियो की निशान देही पर उनके घर के अंदर से 4 प्लास्टिक बोरियों में भरा 80 किलोग्राम गांजा तथा एक थैले में रखा नगदी रकम साढे चार लाख रुपये जब्त किया गया। इस तरह दोनो आरोपियो से 6 लाख के कीमत का एक क्विंटल गांजा,एक बटन स्प्रिंग चाकू, बिक्री की रकम 5 लाख रुपये ,दो मोबाइल,एक हार्नेस मोटरसाइकिल को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
आरोपियो के नाम
शिव कुमार साहू, पिता मुन्ना लाल साहू उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 4 लवन
शुभम साहू, पिता भागवत साहू उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 14 लवन
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
