कोरबा। प्रदेश के सबसे ईमानदार और शालीन ब्यक्तित्व के धनी जयसिंह अग्रवाल ने अपने ही जिले के कलेक्टर रानू साहू पर भ्रस्टाचार के आरोप लगा दिए है। उनका कहना है कि वो जिस भी विभाग में रहीं भारी भ्रस्टाचार हुआ है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।जिले में एक सड़क का काम रोके जाने से नाराज राजस्व मंत्री ने यहां की कलेक्टर रानू साहू पर जमकर भड़ास निकाला। उन्होंने आरोप लगाया की निजी स्वार्थवश कलेक्टर ने यह काम रोक दिया है, मगर वे ज्यादा दिन तक इस काम को रोक नहीं सकेंगी। कलेक्टर को भ्रष्ट बताते हुए जयसिंह ने कहा कि जहाँ भी इनकी पोस्टिंग रही वहां सरकारी पैसों का दुरूपयोग हुआ है।सड़क निर्माण की दूसरी किश्त को रोका, इसलिए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा में मेजर ध्यानचंद चौक से दर्री डेम, दर्री मुख्यमार्ग, जमनीपाली, अयोध्यापुरी, गोपालपुर तक 02 लेन सड़क निर्माण तथा दर्री नवीन तहसील कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ करने दर्री पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इमली छापर कुसमुंडा से तरदा तक हो रहे सड़क निर्माण के बंद होने के सवाल पर कहा कि इस कार्य के लिए एसईसीएल से पैसे मिल चुके हैं, मगर कलेक्टर ने सड़क निर्माण की दूसरी क़िस्त रोक दी है जिसके चलते सड़क का निर्माण बंद पड़ा है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि इसमें कलेक्टर का कुछ निजी स्वार्थ होगा। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद चाहते हैं कि प्रदेश की सड़कों का विकास हो, प्रदेश के किसी भी जिले में कलेक्टर सड़कों का निर्माण नहीं रोक रहे हैं। सिर्फ कोरबा जिले में ऐसा यहां के कलेक्टर द्वारा अपने स्वार्थ के चलते किया जा रहा है। कलेक्टर को भ्रष्ट बताते हुए जयसिंह अग्रवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह दिया कि रानू साहू जहां भी पदस्थ रहीं, वह भी उनका आचरण भ्रष्ट रहा है।आपको बता दे कि जयसिंह अग्रवाल प्रदेश के सभी मंत्रियों में सबसे ज्यादा ईमानदार मंत्री माने जाते है। ईमानदारी के मामले में उन्हें मिसाल के रूप में देखा जाता है। जब से राजस्व मंत्री बने है विभाग को पूरी तरह से टाइट करके रखे है। सभी विभागों में राजस्व विभाग ही एक ऐसा विभाग है जहां आम आदमी से एक पैसा नही लिया जाता। आम आदमी रोते हुए आते है और हंसते हुए जाते है। उन्ही के कारण प्रदेश में सरकारी जमीन सुरक्षित है वार्ना भू-माफिया तो सरकारी जमीन पर कब का कब्जा कर चुके होते और सरकार को अपने किसी निर्माण के लिए जमीन की तलाश करनी पड़ते। ऐसे ईमानदार मंन्त्री के आरोप से मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर सवालिया निशान लग रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
