बिलासपुर। प्रदेश राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल और कोरबा कलेक्टर रानू साहू के बीच की लड़ाई खाई-खंदक की हो चुकी है। आज श्रीअग्रवाल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि मैं उस कलेक्टर से बात ही नहीं करता, जबसे वो पदस्थ हुई है तब से ही उसकी कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हूं। इसकी शिकायत मैने पार्टी के सभी लीडरों से कर चुका हूं। हालांकि मंन्त्री के इस बयान से यह भी स्पष्ट होता है कि कलेक्टर को लेके वो शुरुआत से ही नकारात्मक रुख रखते है।राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रायपुर जाते हुए कुछ देर के लिए छत्तीसगढ़ भवन में रुके। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस विवाद को सरकार से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। प्रदेश की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। शिकायत सरकार से नही है, शिकायत एक कलेक्टर से है। इसकी जानकारी पार्टी के सभी बड़े नेताओं को दे दिया है। बता दिया हुं की कलेक्टर का कारोबार ठीक नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि किस बात को लेकर कलेक्टर से विवाद हुआ है। तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि मैं तो उस कलेक्टर से बात ही नहीं करता, जब से वो पदस्थ हुई है तब से ही उसकी कार्यप्रणाली से संतुष्ट नही हूँ। जिस प्रकार से वो काम कर रही है वह ठीक नहीं है। उसकी कार्यप्रणाली से कोई संतुष्ट नहीं है। वो जहां भी रही विवाद में रही है। बिलासपुर में भी वो आयुक्त के रूप में काम की है यहां भी विवादों में रही। जब उनसे पूछा गया कि अमर अग्रवाल ने तो कभी उसकी शिकायत नहीं कि ? इस पर उन्होंने कहा कि अमर का अपना काम करने का तरीका होगा, रही होगी कोई मजबूरी ?
00 महंतजी चाह लेंगे तो कोई रोक नहीं सकता
जब उनसे विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के राज्यसभा जाने की इच्छा पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इच्छा तो कोई भी जता सकता है। लेकिन राज्यसभा में किसे भेजना है इसका निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता प्रदेश के बड़े नेताओं से चर्चा करने के बाद करते है। महंतजी सीनियर लीडर है कई बार विधायक, मंत्री, संसद, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। यदि वो चाह लेंगे तो जा सकते है, कठिन काम नही है। केंद्र के नेता भी मना नहीं करेंगे। कोई रोक भी नहीं सकता।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
