बिलासपुर। व्यक्ति की उम्र जब अधिक हो जाती है, शरीर साथ नहीं देता है, वो कुछ करने की स्थिति में नहीं रहता है, तब धन के अभाव में उसकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है। इस परेशानी की स्थिति में कोई साथ नहीं देता है, यहाँ तक की अपनी संतान भी। सरकार द्वारा इसी बात को ध्यान में रखते हुए *बुढ़ापे में सहारे के लिए मानधन योजना* प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (PMSYM) प्रारम्भ की गई है। तो आइये आज ही अपना या अपने परिचित का भविष्य सुरक्षित कीजिये, उसको प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PMSYM) में शामिल कीजिये। योजना में शामिल होने के बाद आप योजना किसी भी समय छोड़ सकते हैं और आपके द्वारा जमा कराया गया पूरा पैसा ब्याज सहित वापस दे दिया जाएगा।
00 किसे मिलेगा योजना का लाभ
18 से 40 वर्ष उम्र का प्रत्येक व्यक्ति, मज़दूर, श्रमिक या कामगार जो किसी भी तरह के काम में संलग्न है। उसकी मासिक आय 15000 रुपये से कम हो एवं वह NPS/EPFO/ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए।
00 कामगार या श्रमिक या मज़दूर के अंतर्गत
घर की काम वाली बाई, कोई भी नौकर-नौकरानी, रिक्शावाला, ऑटोवाला, फेरीवाला, रेजा-कुली, नल मिस्त्री, बिजली मिस्त्री, टाइल्स मिस्त्री, बढ़ई, हमाल, सफाई वाला स्वीपर, पोताई करने वाला, सरकारी ऑफिस में दैनिक वेतनभोगी, पानी पिलाने वाला, रसोईया, चौकीदार, सुरक्षा गार्ड, राउत, दूध पहुँचाने वाला, चरवाहा, मछली पकड़ने वाला मछुवारा, पेपर वाला हॉकर, कचरा बिनने वाले, मनरेगा के श्रमिक, स्वसहायता समूह की महिलायें, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका, मितानिन, आशा कार्यकर्त्ता आदि सभी आते हैं।
00 योजना का लाभ
60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर मृत्यु तक प्रतिमाह 3000 रुपये पेंशन प्राप्त होगा। यदि हितग्राही की मृत्यु 60 वर्ष की आयु के पहले हो जाये तो उसके द्वारा जमा की गई पूरी प्रीमियम राशि ब्याज सहित नॉमिनी को वापस दे दी जाएगी। पेंशन प्रारम्भ होने के पश्चात मृत्यु हो जाये तो पत्नी या पति को आधी अर्थात 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती रहेगी ।
00 हितग्राही को क्या देना पड़ेगा
हितग्राही को उसकी उम्र के अनुसार प्रतिमाह 60 वर्ष की उम्र तक बहुत छोटी राशि का प्रीमियम जमा करना है। 18 वर्ष के हितग्राही को प्रतिमाह 55 रुपये से 40 वर्ष के हितग्राही को 200 रुपए प्रतिमाह तक।
00 इस योजना में कितना फायदा ?
जो हितग्राही 18 साल की उम्र में योजना में शामिल होगा, उसको 60 साल की उम्र होते तक हर महीने 55 रुपये जमा करना होगा। इसका मतलब इस हिसाब से वह कुल 27720 रुपये जमा करेगा । 60 वर्ष का होते ही उसको पहले ही साल में 3000 रुपये प्रतिमाह की दर से एक ही साल में कुल 36000 रुपये मिल जायेंगे, अर्थात एक ही साल में पैसा वसूल।
00 योजना में कैसे शामिल होंगे
अपने आसपास के लोकसेवा केंद्र / चॉइस सेन्टर में आधार नम्बर, बैंक अकाउंट और बैंक का IFSC Code बताकर पहला प्रीमियम नगद जमा करते ही आप योजना के हितग्राही बन जाएंगे। पहला प्रीमियम नगद जमा होने के बाद 60 वर्ष की उम्र तक प्रीमियम राशि बैंक अकाउंट से अपने आप कटेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
