कोरबा। रामपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर के गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी स्कॉर्पियो जीप में प्रेस लिखकर शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 17 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में अवैध रूप से मध्यप्रदेश से शराब भरकर रिस्दा चौक से करतला की ओर ले जाया जा रहा है। तुरंत एक टीम का गठन कर रिस्दा चौक में नाकेबंदी की गई। रात करीब 3:10 पर बालकों की तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो आती नजर आई, जिसे रोका गया। वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे हिस्से में गोवा कंपनी की शराब बड़ी मात्रा में बरामद हुई। वाहन में 600 सीलबंद शीशी मौजूद थी जिसकी कीमत ₹63000 है तो वहीं 2 पेटी मेक डावल नंबर वन 96 सीसी शराब भी बरामद हुई है। जिसकी कीमत ₹5560 है। इसके अलावा 2 पेटी रॉयल स्टैग की 96 सीसी बरामद हुई है। कुल 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। यह शराब मध्य प्रदेश से लाकर खपाने का प्रयास किया जा रहा था। वारदात में स्कॉर्पियो वाहन में प्रेस लिखकर शराब की तस्करी की जा रही थी, जिसे भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।इस मामले में कोरबा पुलिस ने करतला निवासी प्रदीप कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार राठिया और परसा पाली बाराद्वार जांजगीर-चांपा निवासी अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
