कोरबा। रानी अटारी जंगल में 9 फरवरी को अज्ञात पुरुष का शव झाडिय़ों के बीच मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर विवेचना में लिया। इस मामले मृतक के एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को बताया है कि चोरी की नगद रकम के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद पर उसके साथी ने ही हत्या कर दी थी।

मंगलवार को एसपी भोजराम पटेल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि 9 फरवरी को रानी अटारी पसान के जंगल में झाडिय़ों में मिले शव की पहचान मृतक के जूते, कपड़ों व घड़ी के आधार पर राधिका प्रसाद गोंड़ (38) पिता मोहर साय निवासी ग्राम पिपरिया सीपतपारा के रूप में हुई। इसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू की। मृतक का सेमलाल उर्फ पतलू के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आई। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह गुमराह करने की कोशिश करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रानी अटारी के पास चोरी की योजना बनाने इकट्टा हुए थे। पूर्व में चोरी की रकम के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया तो मृतक के गले में रखे गमछा से ही उसे जमीन पर गिराकर हत्या कर दिया। यह भी बताया कि मौके पर मौजूद साथियों ने जीवित है समझकर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में एहसास हुआ कि उसकी मौत हो गई है तो उनके उपर आफत न आ जाए इस वजह से झाडिय़ों के बीच रानी अटारी के जंगल में शव छुपा दी। मृतक का मोबाइल, पर्स व एटीएम कार्ड को उसी के एक साथी ने रख लिया, जो फरार है। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है। शव को छुपाने में शामिल आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कामयाब रही पुलिस की गठित जांच टीम को एसपी पटेल ने 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
