
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंग उर्फ राजा भैया ने राम मंदिर निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए दान में देने की बात सामने आ रही है। हालांकि राजा भैया इसे गुप्त रखने की बात कह रहे है।
अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान पूरे देश मे जोरशोर से चल रही है। इसी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप उर्फ़ राजा भैया और उनके समर्थकों ने राममंदिर के लिए 4-5 करोड़ की धनराशि दान किया है। इस दौरान कुंडा के बेती कोठी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। बेती कोठी में महादान के लिए लिए पिछले दिनों कैम्प भी लगाया गया था। जहां राजा भैया के हजारों सर्मथक पहुंच कर महादान राम मंदिर निर्माण के लिके किया। जानकारी के मुताबिक राजा भैया ने गुप्त रूप से करोड़ों की बड़ी धनराशि दान किया है जो 4 करोड़ रुपए से अधिक की बताई जा रही है। जबकि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दल के नेताओं ने भी इस महादान के कार्य्रकम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। पूर्व मंत्री राजा भैया के चचेरे भाई व एमएलसी अक्षय प्रताप ने करोड़ों की धनराशि दान करने का दावा किया है।अक्षय प्रताप उर्फ गोपाल ने बताया कि राममंदिर के निर्माण के लिए दान की गई राशि को गुप्त रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि 4 से 5 करोड़ की धनराशि राममंदिर के निर्माण में दान किया गया है. राजा भैया समेत उनके समर्थकों ने भी अच्छा दान किया है. एमएलसी अक्षय प्रताप ने बताया कि राजा भैया हमेशा से ही जनसरोकार के कार्यो में बढ़ कर हिस्सा लेते है। गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के लिए जन संपर्क और योगदान अभियान चला रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए दान राशि एकत्रित करने के अभियान की शुरुआत हाल ही में हुई। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये का दान दिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
