हत्या करने की नियत से चाकू से किया हमला, बटनदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या करने के नियत से चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बटनदार चाकू व मोटर सायकल जब्त किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.03.2022 को शाम करीबन 06.00 बजे आहत् की पत्नि दुर्गा साहू इन्द्रपुरी तिफरा मे अपने घर के सामने गली मे अपने छोटे बच्चे के साथ खेला रही थी उसी समय मोटर सायकल सवार तीन युवक गली से तेज गति से साथ वाहन चलाते हुये निकला जिसमे आहत का छोटा बच्चा उस मोटर सायकल के चपेट मे आते-आते बचा तब आहत् की पत्नि मोटर सायकल धीरे से चलाओ कहकर चिल्लाई तो मोटर सायकल सवार तीनों व्यक्ति पीछे से मोटर सायकल घूमाकर वापस आकर आहत् की पत्नि के पास रूककर आहत की पत्नि को हाथ-थप्पड से मारते हुये धकेल कर जमीन मे गिरा दिये जिसे आहत देखकर छुडाने के लिये दौडा तो भोला उर्फ रोशन कुमार धृतलहरे ने अपने पाॅकेट मे रखे बटनदार चाकू से आहत् के पीठ मे चाकू मारकर अपने साथी राजकुमार मिरी व सूरज धृतलहरे के साथ मोटर सायकल मे भाग गये जिस पर थाना सिरगिट्टी मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के आरोपीगण 1. रोशन धृतलहरे उर्फ भोला पिता प्रकाश कुमार धृतलहरे उम्र 20 वर्ष 2. राजकुमार मिरी पिता मनोज मिरी उम्र 18 वर्ष 02 माह 3. विधि से संघर्षरत बालक तीनो निवासी इन्द्रपुरी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर घटना दिनंाक से फरार थे। मुखबीर सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर यदुनंदननगर सब्जी बाजार के पास घेराबंदी कर तीनो आरोपियों को पकडकर थाना लाया गया जिन्होने आहत् के साथ मारपीट कर चोट पहुॅचाना स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार बटनदार चाकू व मोटर सायकल बरामद कर आरोपियों को दिनांक 01.04.2022 को गिरफ्तार कर रात्रि होने से बंद हवालात किया गया। प्रकरण मे अग्रीम कार्यवाही कर दिनांक 02.04.2022 को आरोपियांे को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 307, 323, 294, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, सउनि जीवन जायसवाल, आरक्षक, शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा, अशोक कोरम एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
00 आरोपियों के नाम- 1. रोशन धृतलहरे उर्फ भोला पिता प्रकाश कुमार धृतलहरे उम्र 20 वर्ष निवासी इन्द्रपुरी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. राजकुमार मिरी पिता मनोज मिरी उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी इन्द्रपुरी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. विधि से संघर्षरत बालक

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *