बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने सिम्स मे डाॅक्टर के साथ मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ छ.ग.चिकित्सा सेवा एवं चिकित्सा सेवा संस्थान संरक्षण अधि.2010 की धारा 3, 4 मे कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार अंशुल भौमिक पिता शीतल भौमिक संकल्प अपार्टपेन्ट राजकिशोर नगर सरकण्डा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 01.04.22 को रात्रि मे सिम्स मे डियूटी कर रहा था। डियूटी के दौरान शुभम पांडेय पिता राकेश पांडेय उम्र 28 साल, विनोबानगर ने केजूवल्टी वार्ड मे आकर गाली गलौच कर मारपीट किया है। रिपार्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले विवेचना मे लिया गया था। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व मे आरोपी को 48 घण्टे के भीतर गिरफतार किया और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।
प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरी. मनीष कांत, उप निरी. रविन्द्र यादव, आर. गोकूल जांगडे, रंजित खरे, अनिल डे, आशीष कुर्रे महिला आर. रूपासिंह, सुनीता मण्डावी की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
