बिलासपुर। पुलिस सट्टेबाजों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने का ढिंढोरा पिट रही है। लेकिन वास्तविकता ये है की अभी जो कार्रवाई हुई है या हो रही है वो सीजनल सटोरियों के खिलाफ हुई है, जो क्रिकेट मैच शुरू होते ही सक्रिय होते है। जबकि साल के 365 दिन सट्टा खिलाने वाले अभी भी मजे में है। एक-एक थाना क्षेत्र में 50-50 से अधिक छोटे-बड़े खाईवाल है जो प्रतिदिन 30 से 35 करोड़ रुपए का सट्टा लिख रहे है। ऐसी बात नही है कि थानेदारों को इन सटोरियों की जानकारी नहीं है। सटोरियों से एक-एक बिट के आरक्षकों के माध्यम से वसूली हो रही है। शराब ठेका बंद होने के बाद सट्टा पुलिस वालों की कमाई का मुख्य जरिया बना हुआ है। जिले में सट्टा और ब्याज का धंधा दोनों समानांतर का ब्यवसाय बना हुआ है और सैकड़ो परिवार रोज बर्बाद हो रहे है। कई घरों में सट्टा और ब्याज का धंधा ही पारिवारिक कलह का मुख्य वजह है। फिर भी पुलिस ने दो दिन में ठीकठाक कार्रवाई की है। 2 दिनों के भीतर अभियान चलाकर 16 कार्यवाही की और 1 लाख 70 हजार जब्त किया है।


1. थाना कोतवाली क्षेत्र में आरोपी अजय खटीक से 20 हजार नगद एक मोबाइल एलईडी टीवी एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया है।
2. थाना सरकंडा क्षेत्र में आईपीएल सट्टा खिलाते हुए दो आरोपी रवि प्रधान एवं मोनू यादव से ₹4650 नगद जप्त कर गिरफ्तार किया गया एवं जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
3. थाना तोरवा क्षेत्र में आईपीएल सट्टा खिलाते हुए आरोपी इंद्र कुमार जय सिंघानिया उम्र 28 साल को ₹106000 नगद लाखों रुपए की सट्टा पट्टी एक टीवी दो मोबाइल एक सेट टॉप बॉक्स के साथ गिरफ्तार किया गया एवं जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है।
4. थाना कोतवाली क्षेत्र में सुशील ठाकुर से आईपीएल सट्टा खिलाते हुए ₹4300 नगद एवं टीवी जप्त कर कार्यवाही की गई
5. थाना चकरभाठा क्षेत्र में आईपीएल सट्टा खिलाते हुए आरोपी सुशील भक्तानी से ₹9300 नगद मोबाइल एवं टीवी जप्त कर कारवाही किया गया
6. इसी प्रकार राकेश वाधवानी से ₹8900 मोबाइल एवं सट्टा पट्टी जप्त कर कारवाही किया गया
7. थाना तखतपुर क्षेत्र में आरोपी रंजीत कश्यप एवं मनीष मिरी को आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया जिनसे ₹8200 नगद दो मोबाइल जप्त कर कार्रवाई की गई
8. थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत विजय कुमार पिता ईश्वरदास 28 साल साकिन बिरकोना को आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए ₹600 नगद एवं सट्टा पट्टी के साथ गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
9. राकेश वर्मा पिता लतेल वर्मा 28 साल मोपका से
430/- सट्टा पत्ति के साथ जप्त
10. देवसागर पिता धनीराम 20 साल दयालबंद से
550/- सट्टा पट्टी के साथ जप्त
11. उमेश वर्मा 36 साल मोपका से
530/-सट्टा पट्टी के साथ जप्त
12. सट्टा खाईवाल *देवेंद्र* *सोनी* पिता महानन्द 39 साल अशोक नगर से 2150/- सट्टा पट्टी जप्त
13. राजेंद्र सोनी पिता किसीनाथ 29 साल अशोकनगर से 950/- सट्टा पट्टी के साथ जप्त
14.. तार बाहर थाना क्षेत्र में आरोपी रोहण जाधव से ₹1090 नगद एवं सट्टा पट्टी जप्त
15.. तार बाहर क्षेत्र में आरोपी स्वयंवर यादव से ₹970 नगद एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया है
16. थाना चकरभाठा क्षेत्र में आरोपी सूरज परिहार से ₹510 नगद एवं सट्टा पट्टी जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इस प्रकार बिलासपुर पुलिस के द्वारा सट्टेबाजों के विरुद्ध अभियान में आईपीएल क्रिकेट सट्टा एवं अन्य प्रकार के सट्टा के 16 प्रकरणों में 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और लगभग ₹170000 नगद जप्त किया गया साथ ही लाखों की सट्टा पट्टी बरामद की गई।

Author Profile

Latest entries
रायपुरApril 29, 2026मोटर साइकिल के पीछे बैठने वालों को भी लगाना होगा हेलमेट, पति के साथ पत्नी भी नजर आएगी हेलमेट में, सरकार ने जारी किया आदेश
UncategorizedApril 29, 2026आरक्षण का दशकों से इंतजार कर रही है देश की महिलाएं, नासिक की घटना शर्मशार, बाबाओं के चंगुल में न फंसे महिलाएं
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
