बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर संजीवनी सहायता कोष योजना से जिले के अनुष्का को नया जीवन मिला है। अनुष्का के माता-पिता बेटी के साथ संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे तथा खुशी व्यक्त करते हुए आयुक्त डॉ. संजय अलंग से मिलकर आभार व्यक्त किया।

बिलासपुर के सिरगिट्टी की रहने वाली अनुष्का कक्षा आठवीें में पढती है। अनुष्का को किडनी से जुड़ी जटिल बीमारी थी, डॉक्टर ने किडनी ट्रान्सप्लांट करने की सलाह दी। पिता एक निजी कंपनी में छोटी सी नौकरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे है। ऐसी परिस्थिति में बिटिया के इलाज का खर्च उठा पाना मुश्किल हो रहा था।
पिता अजय ने बिटिया के इलाज के लिए प्रशासन से मदद मांगा। तत्कालीन कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने अजय को संबल देते हुए तत्काल मदद का अश्वासन दिया। डॉ अलंग की पहल पर मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन के मार्गदर्शन में बेटी अनुष्का को किडनी ट्रान्सप्लांट के लिए संजीवनी सहायता कोष से 3 लाख की सहायता राशि उपलब्ध करायी गई। 24 अगस्त 2021 को अनुष्का का तमिलनाडु के सी.एम.सी. वैल्लूर में किडनी का सफल प्रत्यारोपण हुआ, अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।
पिता अजय ने कहा कि विषम पर्रििस्थति में प्रशासन से सहयोग मिलने से न केवल हौसला बढ़ा है बल्कि भविष्य के लिए उम्मीद भी जगी है। डॉ. अलंग ने बेटी अनुष्का को आर्शीवाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा खूब आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
