तखतपुर में हत्या, घर के अंदर खून से लतपथ मिली लाश, साथ मे रहने वाला युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस

तखतपुर। तखतपुर के साल्हेडबरी में चरवाहे की हत्या करने का मामला सामने आया है। घर के अंदर युवक की खून से लतपथ लाश मिली है। साथ रहने वाला युवक फरार है। पुलिस ने हत्या का अपराध धारा 302 पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धुमां के आश्रित ग्राम साल्हेडबरी निवासी हरदेव ध्रुव पिता इंदल सिंह उम्र 48 वर्ष चरवाहे का काम करता है अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण पूरा परिवार कमाने-खाने ईलहाबाद चले गए है। घर और मवेशियों की देखभाल करने के लिए हरदेव ध्रुव को घर में ही छोड दिए है। अपने पालतू जानवरों को चराने के लिए ग्राम देवरी निवासी दुखूराम केंवट को वह अपने साथ रखा हुआ था और प्रतिदिन दोनों जंगल व खार में बकरी चराने जाया करते थे। आज सुबह 7 बजे गांव वाले हरदेव ध्रुव को घर अंदर जाते हुए देखे थे और उसके बाद दोपहर 1 बजे तक हरदेव ध्रुव घर में ही था। गांव में बकरी चराने के लिए उसे घर से निकलते हुए किसी ने नही देखा और घर के अंदर से बकरी और बकरे-बकरियों की आवाज आ रही थी। तभी गांव की इंदो बाई बाडी की तरफ से अंदर जाकर देखी तो हरदेव ध्रुव खून से लथपथ पडा हुआ था। शरीर से बहुत मात्रा में खून बह चुका था। इसकी जानकारी उसने ग्राम पंचायत धुमां के सरपंच आशा ध्रुव को दी और सरपंच ने इसकी जानकारी जूनापारा चौकी प्रभारी प्रताप ठाकुर को दी। चौकी प्रभारी ने घटना से तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को अवगत कराया। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि दुखूराम केंवट जो हरदेव ध्रुव के साथ रहता था वह घर और गांव में नही है। पुलिस ने दुखू केंवट की आसपास खोजबिन की पर उसके विषय में जानकारी नही मिली है। पुलिस ने आशाराम ध्रुव पति रमलिया ध्रुव की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध धारा 302 पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *