बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव गुरुवार को नगर निगम के लिए वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे। इस वर्ष का बजट 943 करोड़ का होगा। सामान्य सभा मे पहली बार शहर विधायक शैलेश पांडेय भी उपस्थित रहेंगे। इसके पहले कभी किसी विधायक ने सामान्य सभा की बैठक में शामिल नहीं हुए है। सभापति शेख नजीरुद्दीन ने बताया विधायक दर्शक दीर्घा में रहेंगे।
गुरुवार को लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक होगी। बैठक में मेयर रामशरण यादव बजट पेश करेंगे। लगभग 9 महीने बाद हो रही बैठक के लिए भाजपा पार्षद कई वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई, सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित जनहित के मुद्दों को लेकर मेयर को घेरने की रणनीति बनाई है। इधर कांग्रेस पार्षद दल की रणनीतिक बैठक बुधवार की रात तक नहीं हो पाई। पार्षदों के प्रश्नों के जवाब से माहौल सामान्य सभा का माहौल गर्म सकता है। माना जा रहा है कि वित्तीय संसाधनों की कमी से जूझ रहे नगर निगम इस बार बजट में हवा हवाई योजनाओं को शामिल करने की बजाय वास्तविक कार्यों को लिया जाएगा । इसी वजह से मेयर के बजट अभिभाषण को रात तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। नगर निगम की सामान्य सभा में पार्षदों के अतिरिक्त अन्य कोई जनप्रतिनिधि शामिल होने दिलचस्पी नहीं दिखाते। सांसद, विधायकों द्वारा अपने प्रतिनिधि भेजने की परंपरा निभाई जाती है। कई बार तो सांसद और विधायक अपना प्रतिनिधि तक नहीं बनाते। लेकिन इस बार की सामान्य सभा की बैठक में शहर विधायक शैलेष पांडेय पहली बार उपस्थित रहेंगे। निगम अध्यक्ष शेख नजीरुद्दीन ने इसकी पुष्टि करते कहा कि दर्शक दीर्घा में उनके बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
