बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने रेंज के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। बैठक में IG ने जिलों की अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस बात पर विशेष बल दिया गया कि अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों में अंतरिम कुर्की, अंतिम कुर्की, नीलामी तथा निवेशकों की धन वापसी की प्रतिदिन समीक्षा की जावे। अनियमित वित्तीय कंपनियों की राज्य एवं राज्य से बाहर स्थित अचल संपत्तियों के चिन्हांकन एवं उनकी कुर्की की कार्यवाही शीघ्र करावें तथा प्रकरणों के फरार आरोपियों की पता तलाश हेतु विशेष टीम गठित कर उनकी गिरफ्तारी कराई जावे।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया गंभीर किस्म के प्रकरणों में सतत विवेचना करते हुए विधिसम्मत निराकरण किया जावे, प्रकरण लंबी अवधि तक विवेचना में लंबित न रहे। महिला संबंधी मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर विधिसम्मत कार्यवाही किये जाने निर्देष दिये गये साथ ही इस बात पर विशेष बल दिया गया कि जिलों मे महिलाओं, बच्चों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए समय-सीमा के भीतर त्वरित निराकरण किये जाने निर्देषित किया गया। जिलों में लंबित सभी गंभीर प्रकरणों – विशेषकर हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार, अपहरण एवं महिला व बच्चों संबंधी अपराध, गुम इंसान जांच (महिला, बालक/बालिका) के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा लंबित ऐसे सभी प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा की जाकर समयबद्ध निराकरण करने निर्देशित किया गया। जिलों में गंभीर किस्म के प्रकरणों में जिनमें अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, ऐसे प्रकरणों में विशेष टीम गठित कर आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश देकर लगातार पतासाजी करते हुए फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रकरणों का निराकरण किये जाने निर्देशित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सीमावर्ती राज्यों की ओर से अवैध गांजा व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाकर अधिकाधिक कार्यवाही करने तथा एनडीपीएस के प्रकरणों जप्त वाहनों को राजसात की कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा किये जा रहे भ्रामक/तथ्यहीन प्रचार को हतोत्साहित करते हुए ऐसे लोगों की पहचान कर इन पर अंकुश लगाने प्रभावी कार्यवाही करने एवं भ्रामक/तथ्यहीन खबरों का तत्काल खण्डन किये जाने निर्देशित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में सांप्रदायिक सौहार्द्र एवं शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु तत्काल कार्यवाही करने तथा इस संबंध में वरिष्ठ कार्यालयों से जारी दिशा-निर्देशों अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री डी.आर. आचला तथा रेंज कार्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम व उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माया असवाल उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
