बिलासपुर। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिविल लाइन थाने का घेराव किया। मिनीमाता नगर में असामाजिक तत्वों के आतंक से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, विशेषकर लड़कियों का। आप पार्टी ने चेतावनी दी है कि दो दिन के अंदर हालात नहीं सुधरे तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
आप पार्टी के सक्रिय नेता प्रियंका शुक्ला, रुख्सार, संतोष बंजारे के नेतृत्व में स्थानीय समस्या को लेकर प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम किया गया। उक्त जानकारी आप पार्टी की सक्रिय नेता प्रियंका शुक्ला ने मीडिया को दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मिनीमाता नगर में निवास करने वालों ने प्रियंका शुक्ला, संतोष बंजारे और रुख्सार को मोहल्ले की समस्याओं से अवगत कराया और बताया कि कुछ लोगों के द्वारा अनैतिक कार्य किए जाने से बस्ती अपराध का अड्डा बन रही है जिससे बस्ती की जनता और महिलाओं में बड़ा आक्रोश है। लड़कियों का बस्ती से निकलना दूभर हो चुका है। प्रियंका शुक्ला द्वारा जनता के बीच जाकर जनसुनवाई कर उनकी सारी समस्याओं को सुना, समझा और उसी आधार पर समस्याओं को लेकर सिविल लाइन थाने के TI और पुलिस वालों से मिलने और ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। प्रियंका आज बस्ती वालों के साथ मिलकर अम्बेडकर चौक से सिविल लाइन थाना तक पदयात्रा निकाली, इस दौरान नारे लगाते हुए विरोध किया गया व सिविल लाइन थाने में ज्ञापन सौंपा गया। बस्ती के रहने वाले संतोष बंजारे और रुख्सार ने बताया कि कुछ अराजकता फैलाने वालों में बंटी, बादशाह, विकास सहित लगभग 15 लोगों का एक समूह है, जिन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और इसी के कारण उन सब पर पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है। इससे अपराधी प्रवत्ति के लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बस्ती के रहवासी सुंदरी साहू व देव कुमारी ने कहा कि यदि पुलिस का यह रवैया रहेगा, तो भविष्य में कोई बड़ी घटना घट सकती है, समय रहते मामले में दखल देकर, बस्ती को अपराधी लोगो से बचाना होगा। आम आदमी पार्टी के नेता व प्रदेश कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने बोला कि अगर हमारे द्वारा दिए गये ज्ञापन पर किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होती है, तो हम SP के पास जाएंगे और फिर भी निराकरण नहीं होता है तो बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका ने कहा कि बस्ती के हालात पर यदि शासन-प्रशासन ध्यान नहीं देता है, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. प्रियंका ने आगे कहा कि हम दो दिन का समय दे रहे हैं, यदि हल नहीं निकला, तो सम्बंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम में गोपाल साहू, रिज़वाना, देवकुमारी, इस्लाम बी, शेर खान, सुंदरी साहू, आज़म मिर्ज़ा, राजदीप शर्मा, निकिता ठाकुर,नुरुल हुदा, खगेश चंद्राकार,विनय भोई,बिन्दा,सचिन,मनोज बंजारे, रेहाना,करन टन्डन, गुलाम गौस सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
