रायपुर। स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अब 40 के बजाए 50 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के आदेश पर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में सीट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कम सीट होने के कारण पिछले दरवाजे से निर्धारित सीट से ज्यादा बच्चों को प्रवेश दिया गया है। इसके लिए अभिभावकों से मोटी रकम भी वसूली गई है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों के भविष्य के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 50 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। पहले केवल 40 बच्चों को प्रवेश मिलता था। नागरिकों की माँग और उत्साह को देखकर निर्णय लिया गया है।गौरतलब है कि राज्य में सरकारी स्कूल भी इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर चलाए जा रहे है। सरकार ने गरीबों, वंचितों, निम्न आय वर्गाें के लिए प्रदेश में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए है और इस वर्ष सरकार ने 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम के स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि सीट कम होने का फायदा शिक्षा विभाग के कुछ दलाल भारी- भरकम राशि लेकर अतिरिक्त एडमिशन देने का गोरखधंधा कर रहे है। बिलासपर के आत्मानन्द स्कूल में दर्जनों बच्चों को ऐसे ही एडमिशन दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
