बिलासपुर। घोंघा बाबा मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। मंदिर को पहले की तुलना में ज्यादा भब्य रूप दिया गया है। अब मंदिर का शिखर 41 फिट ऊंचा होगा। शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर शिखर की स्थापना की जाएगी।

श्रीराम मंदिर बलखंडी बाबा ट्रस्ट के प्रमुख मंगतराय अग्रवाल ने बताया कि घोंघा बाबा मंदिर परिसर में दो सौ साल पुराना हनुमानजी की मंदिर है। मंदिर का जीर्णोद्धार करने के साथ मंदिर के शिखर को ऊंचा किया गया। अब मंदिर का शिखर 41 फिट ऊंची होगी। जिसकी लागत 11 लाख 50 हजार रुपए आई है। इस शिखर का खर्च हनुमानजी के एक भक्त ने वहन किया है। शनिवार को विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ 12 बजकर 15 मिनट में मंदिर के शिखर को स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। विशाल भंडार की ब्यवस्था की गई है जिसमे दो हजार से अधिक लोगों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। हनुमान जी के भक्तों ने सवामनी का भोग लगाया है, जिसमें भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि पहले इस परिसर में हनुमानजी और शिवजी का ही मंदिर था। बाद में राम मंदिर, फि खांटू श्याम बाबा का मंदिर, राजरानी मंदिर और जींड़ माता का मंदिर बनवाया गया। आज परिसर में 6 मंदिर है। इस अवसर पर मनोज भंडारी, आनंद सोनी, शेखर मुदलियार आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
