बिलासपुर। नगपुरा के ग्रामीणों की सजगता से पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से विद्युत ट्रांसफार्मर, घटना में प्रयुक्त आटो, पाना पेंचिस, ताबा तार जब्त किए है।

मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को दिलेश वर्मा पिता कुशल वर्मा उम्र 32 साल ग्राम नगपुरा थाना रतनपुर थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम नगपुरा मेला ग्राउंड के पास एक आटोकमांक सीजी 10 टी 4342 खडी थी जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे तथा आटो के अंदर ट्रांसफार्मर कवर तथा कापर एल्युमिनियम तार रखा हुआ था। संदेह होने पर पूछताछ करने पर आटो छोडकर भागने लगे, जिन्हे ग्रामवासियों की मदद से पकड़ा गया और पुलिस को सूचना दिये तब मौके से आरोपी 1.अश्फाक हुसैन निवासी बिलासपुर 2 बिसाहू राम सतनामी मगला धूरीपारा 3. राजकुमार विश्वकर्मा ग्राम हाफा सकरी 4. दिनेश विश्वकर्मा गनियारी थाना कोटा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से टांसफार्मर तांबा तार, पाना पेंचिस आदि को जप्त किया गया है। आरोपीयो को गिरफतार कर न्यायालय कोटा में पेश किया गया जहां से चारों को जेल भेज दिया गया है।
गिरफतार आरोपी
1. अश्फाक हुसैन पिता अहमद हुसैन उम्र 45 साल साकिन सेंट जेवियर स्कूल के पीछे थाना
सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0 |
2. बिसाहूराम सतनामी पिता महेत्तर सतनामी उम्र 42 साल साकिन ग्राम निस्तु मगला धूरीपारा जैतखाम के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0 ।
3. राजकुमार विश्वकर्मा पिता पंचराम विश्वकर्मा उम्र 55 साल साकिन ग्राम हाफा थाना सकरी जिला बिलासपुर छ0ग0 ।
4. दिनेश विश्वकर्मा पिता जग्गनाथ विश्वकर्मा उम्र 42 साल साकिन गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर छ0ग0।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
