बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने सौ किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गंजे की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से बोलेरो पिकअप सहित 11 लाख रुपये का सामान जप्त किया है।

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की सकरी अमसेना रोड से पेंड्रा निवासी राजकुमार सोनी और रवि गुप्ता नाम का व्यक्ति बोलेरो पीकप क्रमांक CG10BF6083 मे भारी मात्रा मे मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए छतौना के रास्ते बलौदा बाजार जाने वाले हैं। सूचना पर ACCU टीम बनाकर स्टाप के साथ ग्राम छतौना की ओर रवाना हुए और आर.सी.सी प्लाट ग्राम छतौना के पास सकरी अमसेना तरफ से वाहन बोलेरो पीकप क्रमांक सीजी 10 बी.एफ.6083 आते दिखा जिसे रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम 1. राजकुमार सोनी पिता बुध्धु सोनी उम्र 21 साल निवासी मसुरीखार थाना पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही 2. रवि गुप्ता पिता महेश गुप्ता उम्र 33 साल निवासी धोबहर थाना पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही का होना बताया। मुखबिर की सूचना के अनुसार पुछताछ करने और वाहन की तलाशी लेने पर 6 अलग अलग बोरियो मे 100 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमती 5 लाख रुपए है। आरोपियो का यह कृत्य अपराध धारा 20बी एन.डी.पी.एस एक्ट का पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो को जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही मे ACCU प्रभारी हरविन्दर सिंह , उप. निरी. प्रसाद सिन्हा, उप. निरी. मनोज नायक, उप. निरी सागर पाठक, आर. हेमन्त सिंह , आर. अतुल सिंह एवं सउनि सुशील बंछोर , प्र.आर सिद्वार्थ शंकर पाण्डेय, आर. दिनेश पटेल, आर. जयंत यादव , आर.अर्जुन जांगडे, आशीष, नुरुल, सतीश की अहम भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी
1 राजकुमार सोनी पिता बुध्धु सोनी उम्र 21 साल निवासी मसुरीखार थाना पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छ.ग.
2 रवि गुप्ता पिता महेश गुप्ता उम्र 33 साल निवासी धोबहर थाना पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
