बिलासपुर। पुलिस ने एक बार IPL में सट्टा खिलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी से 2 लाख की सट्टा-पट्टी और चार हजार रुपए नगद के साथ गिरफ्तार किया है।
इसी क्रम में 17 अप्रैल 2022 को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट टीम को सूचना मिली की थाना तखतपुर क्षेत्र में 1 व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन से सट्टा का संचालन कर रहा है। सूचना पर हरविन्दर सिंह प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा मोहन भारद्वाज प्रभारी तखतपुर को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टीम ने जनकपुर रोड तखतपुर क्षेत्र में रेड कार्यवाही कर पंजाब vs हैदराबाद के क्रिकेट मैच में फोन पर सट्टा संचालन करने वाला 01 सटोरिया को रंगेहाथ पकड़ा गया। सटोरिया द्वारा अपने मोबाइल में क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। जिस पर सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग मोबाइल, 01 टीवी, 02 लाख रुपये का सट्टा पट्टी, नगदी 4000 रुपए जप्त किया गया।
00 गिरफ्तार आरोपी
01- प्रितुल केसरवानी पिता जगदीश प्रसाद केसरवानी उम्र 31 वर्ष पता जनकपुर रोड तखतपुर
00 संपूर्ण कार्यवाही
ACCU टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, निरीक्षक मोहन भारद्वाज थाना प्रभारी तखतपुर, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, उप निरीक्षक संजय बरेठ, सहायक उपनिरीक्षक जीवन साहू, प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, आरक्षक बलवीर सिंह, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, नवीन एक्का, विवेक राय, दीपक यादव का महत्व योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
