बिलासपुर। सेक्टर बालाकोट फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म से जुड़े कलाकार डायरेक्टर और टीम के अन्य सदस्य प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं। बिलासपुर पहुंचे बॉबी एस्कॉर्ट और अभिनेत्री जीनल पंड्या ने पत्रकारों से चर्चा कर फिल्म से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

बिलासपुर से जुड़े बॉलीवुड कलाकार बॉबी स्कॉट ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए आने वाली फिल्म सेक्टर बालाकोट को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने बताया की इस फिल्म में आतंकवादियों को किस तरह से फंडिंग की जाती है और देश में अशांति फैलाई जाती है इसी को रोकने टालने की कोशिश करती हुई फिल्म बनाई गई है। जिसमें एनआईए के पुलिस अधिकारी के रूप में जिनाल पंड्या बेहतरीन रोल कर रही हैं। इस फिल्म में कलाकार पुनीत इस्सर, अमित पटेल, विपुल गुप्ता भी लीड रोल में है। बीते समय बालाकोट में भारतीय सेना द्वारा की गई बमबारी को लेकर यह फिल्म बनाई गई है जिसमें कई महत्वपूर्ण चीजें जिसे लोगों को नहीं बताया दिखाया जाना चाहिए उन चीजों को छुपाते हुए फिल्म को तैयार किया गया है। फिल्म की अभिनेत्री जीनल पंड्या ने भी फिल्मों में काम करने को रोमांच भरा बताती हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी फिल्मों से हटकर इस तरह की फिल्मों में काम करने का एक अलग ही आनंद है।फ़िल्म में सेना और गोपनिय चीजों को इस फिल्म से दूर रखा गया है।उन्होंने कहा कि सेक्टर बालाकोट एक बेहतरीन फिल्म के रूप में जल्द ही आप लोगों के सामने आने वाली है। जिनाल पंड्या पूर्व में कई प्रमुख सिनेस्टार के साथ विदेशों में भी कई इवेंट कर चुकी हैं। इस समय देश के पांच उत्पाद की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।मीका सिंह के साथ भी उनका एल्बम आने वाला है। फिल्म से जुड़े कलाकारों ने बताया की सेक्टर बालाकोट फिल्म लगभग तैयार हो चुकी है और जल्द ही यह थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
