बिलासपुर। छोटी कोई में आधी रात एक युवक शराब के नशे में एक अंधे कुंए में गिर गया। रातभर मशक्कत करने के बाद SDRF की मदद से युवक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया।


सोमवार को छोटी कोनी में जनजीवन अन्यदिनों की तरह चल रहा था। रात में लोग खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे रहे थे तो बहुत से लोग अपने घरों के सामने बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान राहुल सिंगरौल शराब के नशे में लड़खड़ाता हुआ चला आ रहा था। जैसे ही वह गुड़ाखु फैक्टरी के पास पहुंचा वहां बने एक कुएं में गिर गया। उसके कुंए में गिरते ही गांव में कोहराम मच गया। कोई कुएं की तरफ भागा, तो कोई रस्सी लेने घर की ओर भागने लगे। कुछ लोगों ने डायल 112 को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही कोनी और कोतवाली थाने की टीम पहुंच गई। पुलिस के पास युवक को बाहर निकालने के लिए कोई ब्यवस्था नही थी लिहाज SDRF की टीम को बुलाया गया। इसके बाद शराबी को कुंए से निकालने का कार्य शुरू किया गया। SDRF टीम के सदस्य सीढ़ी के माध्यम से कुंए के नीचे उतरे और बड़ी मशक्कत के बाद आहत राहुल सिंगरौल को अंधे कुएं में बेहोशी हालत में पड़ा था, जिसे कुएं से बाहर निकाला गया। कुंए से बाहर निकालने के तत्काल बाद सिम्स में भर्ती किया गया। सिम्स बिलासपुर से उपचार के बाद 19 अप्रैल 2022 को डिस्चार्ज कर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
