बिलासपुर। आम आदमी पार्टी का चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम आज लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों की सभी विधानसभाओं से आप के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, प्रदेश प्रभारी संजीव झा एवं कोमल हुपेंडी द्वारा प्रदेशभर से आए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की है।

सभी से चर्चा के दौरान किस विधानसभा से आए हैं और अन्य जानकारी लेने के पश्चात दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय एवं प्रदेश प्रभारी संजीव झा प्रदेश भर से आए सभी पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति एवं संगठन के बारे में जानकारी दी। सभी पदाधिकारियों को अपनी विधानसभा के सभी बूथों तक अपनी टीम तैयार करने एवं संगठन विस्तार करने को कहा दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय का सीधा एवं सहज स्वभाव इससे पता चलता है की जब उनको पता चला कि बिलासपुर जिला अध्यक्ष सलीम काली का आज जन्मदिन है तब उन्होंने उसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में तत्काल अपने पास से केक मंगाकर उनसे केक कटवाया और उनके जन्मदिन की खुशी में शामिल होकर होने उपहार दिया। यह जिससे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर एवं उमंग दौड़ गई और सभी ने उनके स्वभाव की प्रशंसा की गोपाल राय एवं संजीव झा ने प्रदेश के कोने-कोने से आए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपनी विधानसभा में जाकर संगठन पर काम करने पर जोर दिया चुनावी प्रशिक्षण की समाप्ति के पश्चात दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने पत्रकारों से चर्चा कर उन्हें जानकारी दी की आम आदमी पार्टी इस बार के आगामी चुनाव मे पूरी 90 विधानसभाओं मैं चुनाव लड़ेगी एवं जीतेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
