बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का कहना है कि भुपेश बघेल में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो अपने तीन साल की उपलब्धि को लेकर खैरागढ़ के चुनाव में जाते। यही कारण है कि वो जिला बनाने का दांव खेला। लेकिन मंहगाई को लेकर गोलमोल जवाब देकर बच निकले।
छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा को अच्छी तरह पता है कि राज्य की भुपेश सरकार केन्द्र सरकार की 52 प्रतिशत राशि से चल रही है। सविदा कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। मात्र 17 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है। सरकार बताए कि साढ़े तीन साल में विकास का कौन सा माइल स्टोन स्थापित किया है। डॉ.रमन सिंह ने कहा कि पहली बार उपचुनाव में घोषणा पत्र जारी करने की बात सामने आयी है। खैरागढ़ में जब मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि 15 हजार मतो से पीछे हैं। तो भूपेश ने जनता की भावनाओं को उभारा और जिला व तहसील बनाने का वादा किया। इस तरह आज तक उप चुनाव नहीं लड़ा गया है। रमन सिंह ने कहा कि यह सरकार नरवा गरवा घुरवा बारी के दम पर कितना दिन चलेगी, समझ में नहीं आता। लेकिन जल्द ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकार चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में दो सीट पाने वाली कांग्रेस पार्टी, बंगाल में साफ हो गयी है। पंजाब में आप ने कब्जा कर लिया है। जल्द ही भारत से कांग्रेस खत्म हो जाएगी। खुद को बड़ी पार्टी कहने वाली कांग्रेस पार्टी राज्यसभा और लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष भेज नहीं पाए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
