बिलासपुर। सीपत पुलिस ने चोरी की 11 मोटरसायकल के साथ एक चोर और एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। जब्त मोटरसाकिल में से 5 की शिकायत सीपत थाने में ही दर्ज है।

मिली जानकारी के अनुसार उमेंद्र कुमार सांडे निवासी नरगोड़ा ने सीपत थाने में आकर बताया कि उसकी चोरी हुई मोटरसाइकिल को एक लड़का चला रहा है। इस पर आरोपी के संबंध में पता तलाश किया गया। इसके बाद डिलक्स लाल काला रंग के मोटरसाइकिल को गुड़ी निवासी सत्यनारायण सूर्यवंशी पिता विश्वनाथ सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासीआमा नारा उड़ागी हाल मुकाम छापर भाटा गुड़ी थाना सीपत को उठाकर थाना लाकर पूछताछ किया गया। उसने बताया कि वर्ष 2022 की दूसरे तीसरे एवं चौथे महीने में एनटीपीसी से विभिन्न स्थान से पार्किंग की हुई मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स नंबर सीजी 10 यू 94 16, ओ आर 02 यू 8380 हौंडा शाइन, सीजी 12 एल 1582 बजाज प्लैटिना नंबर एमएच 31 एफके 7722 हीरो होंडा सीडी डीलक्स, ओ आर 14 आर 4775 एवं अन्य स्थान चैनल मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर, बजाज डिस्कवर, 100 टीवीएस स्टार, सिटी 110 बजाज पल्सर 135 एलएस होंडा साइन, एसपी होंडा शाइन 125 चोरी करना पाया गया। इसके अलावा चार मोटरसाइकिल को नंबर प्लेट बदलकर बिक्री करना एवं फर्जी नंबर मोटरसाइकिल ओके नंबर प्लेट पर लगाया जाना पाया गया है। आरोपी द्वारा चोरी किए गए कुल 11 मोटरसाइकिल को जप्त की गई इस प्रकार 2, 20, 000 रुपए बरामद किया गया।
उक्त कार्रवाई में प्रशिक्षु भा पु से विकास कुमार, निरीक्षक राजकुमार सोरी, उप निरीक्षक आर एन राठिया, स उ नि रमेश साहू, प्रधान आरक्षक 666 विजय शर्मा, आरक्षक 28 इमरान खान, आरक्षक 1105 धर्मेंद्र सूर्यवंशी, आरक्षक शरद साहू, धीरज कश्यप, ज्ञानेश्वर यादव, दीपक साहू, योगेश पाण्डेय की विशेष भूमिका रही।
मुख्य आरोपी : सत्यनारायण सूर्यवंशी पिता विश्वनाथ सूर्यवंशी उम्र 28 वर्ष निवासी आमानारा उडागी हाल मुकाम गुड़ी छापर भाटा, थाना सीपत की गिरफ्तारी
खरीददार: राजकुमार ,चंद्रप्रकाश, मिलाप राम, परदेसी की गिरफ्तारी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
