बिलासपुर। कूलर खरीदने के लिए पैसे नहीं थे तो महिलाओं ने एक गैंग बनाया और अलग-अलग स्थानों से 7 कूलर चोरी कर लिए। चारी करने के बाद सभी महिलाओं ने एक-एक कूलर बांट लिए। अब सभी महिलाएं चोरी के आरोप में पहुंच गई जेल।

मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा एयरपोर्ट में तैनात आरक्षक खेलावन ध्रुव ने बीते 21 अप्रैल को कूलर चोरी की शिकायत की थी। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिल्हा के ग्राम मुढ़ीपारा के रहने वाली जानकी गेंदले(52) के घर पर इंडियन आर्मी लिखा हुआ कूलर है। सूचना पर पुलिस की टीम ने जानकी के घर पर दबिश दी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब जानकी ने सरस्वती मघुकर (50), कदम बाई लहरे (55), राधा बाई जांगड़े (55), राधा बाई लहरे (55), आनंद बाई जांगड़े (55), गीता टंडन (55) के साथ मिलकर एयपोर्ट से सात कूलर चोरी करने की जानकारी दी। उन्होंने एक-एक कूलर आपस में बंट लिया था। पुलिस ने सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात कूलर बरामद किया गया है। इनकी कीमत 44 हजार स्र्पये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपित महिलाओं ने बताया कि कूलर व पंखे खरीदने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। घर की आर्थिक स्थिति भी खराब है। गर्मी से बचने के लिए सातों महिलाओं ने मिलकर कूलर चोरी करने की योजना बनाई। मौका मिलने पर एयरपोर्ट के पास यात्रियों की सुविधा के लिए रखे सात कूलरों को चोरी कर लिया। सभी महिलाएं एक-एक कूलर अपने-अपने घर ले गईं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
