बिलासपुर। न्यायधानी की पुलिस ने तड़के काम्बिंग अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने 47 वारंटियों को गिरफ्तार किया। ये वारंटी लम्बे समय से फरार चल रहे थे। इनके खिलाफ विभिन्न अदालतों से स्थायी वारंट जारी था। इसके अतिरिक्त 80 से अधिक बदमाशो को पुलिस ने उनके घरों तक पहुँच कर अपराधों से दूर रहने सख्त चेतावनी भी दी।


एसएसपी पारुल माथुर से मिले निर्देशो के तहत रविवार को तड़के सुबह से ही एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने जिले के राजपत्रित अधिकारियो व थानेदारो के साथ काम्बिंग गश्त चलाया। सुबह 4 बजे से शुरू अभियान में सभी थानों की टीमें वारंटियों की धरपकड़ में लगी हुई थी। लम्बे समय से फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु सघन जांच की गई। जिसमें सर्वाधिक 12 वारंटी सिविल लाइन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सरकण्डा, चकरभाठा, सिरगिट्टी, कोतवाली, कोनी, तारबाहर, सकरी समेंत शहरी क्षेत्र के सभी थानों से 35 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। इस दौरान पुलिस बिलासपुर ने 80 से अधिक गुंडा, निगरानी व माफी बदमाशो के घर तक पहुँची। पुलिस टीम ने वर्तमान में बदमाशों के गतिविधियों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्हें अपराधों से दूर रहने की सख्त चेतावनी देते हुए अपराध के बारे में पुलिस को सूचना देने की नसीहत भी पुलिस टीमों द्वारा दी गयी।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
