बिलासपुर। निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने सभी उद्यानों को दिनभर खोलने के निर्देश दिए, ताकि लोग धूप से बचने के लिए उद्यान में लगे पेड़ की छांव का लाभ ले सके। इसके अलावा कई स्थानों पर प्याऊ भी खोला गया है।


बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में पड़ रहे भीषण गर्मी और लू से लोगों को बचाव के लिए राज्य शासन से मिले निर्देश के अनुसार बिलासपुर में भी नगर निगम द्वारा इंतजाम किए गए है। कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने शहर के सभी उद्यानों को सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक खोलने के निर्देश दिए है। पहले लगभग सभी उद्यान सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक और शाम को 4 बजे से रात 9 बजे तक ही खुले रहते थे। इस बीच दोपहर के वक्त उद्यान को बंद रखा जाता था, इस दौरान मेंटेनेंस के कार्य किए जाते थे पर भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सभी गार्डन को पूरे समय खोलने के निर्देश दिए गए है ताकि आम लोग उद्यान के भीतर शीतल छाया का लाभ ले सकें। इसके पूर्व शहर के लगभग सभी स्थानों में निगम द्वारा पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही प्रमुख स्थानों जैसे बाजार, शासकीय कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों में शेड लगाकर छाया की व्यवस्था भी निगम द्वारा किया गया है, ताकि लोग शेड के अंदर आकर धूप से बच सकें। गर्मी एवं इसके ताप से लोगों को बचाने तथा राहत पहुंचाने के लिए निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने उपायुक्त राजेंद्र पात्रे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है तथा सभी जोन कमिश्नरों को अपने जोन में व्यवस्था करने के निर्देश दिए हुए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
