बिलासपुर। डामर सप्लाई के नाम पर करबला रोड स्थित कंपनी से छह करोड़ स्र्पये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी अपने मामा के घर में छिपा था। पुलिस उसे लेकर शहर लौट आई है। मामले में आरोपित के पिता की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को वृहत साम पाण्डेय पिता कौशलेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने जेजे इण्डस्ट्रीज मुम्बई के प्रोप्राईटर दर्शन मेहता और भास्कर मेहता के विरूद्ध एक लिखित शिकायत कि और बताया कि दर्शन मेहता से 12 हजार 500 मिट्रिक टन डामर सप्लाई का सौदा हुआ था। इसके अनुसार 16 लाट का परचेस आर्डर लेकर डामर की कुल कीमती 47 करोड़ 47 लाख 79 हजार 411 रूपये का 20 प्रतिशत 9 करोड़ 57 लाख 68 हजार 800 रुपए अग्रिम लेकर सप्लाई ऑर्डर लिया। सौदे के अनुसार 1 फरवरी से लेकर 8 अप्रैल 2022 तक पूर्ण करने का आश्वासन ढिया। लेकिन 16 लाट डामर जिसका वजन 12500 मिट्रिक टन मे से 8425.57 मिट्रिक टन डामर की सप्लाई करके कीमत 286339653 का भुगतान कराकर अग्रिम राशि में से 33683320 रुपए को एडजेस्ट किया और कुल 320022973 लेकर शेष डामर 4074.43 मिट्रिक टन का ना तो सप्लाई किया और ना ही एडवांस की शेष राशि 6 करोड़ 20 लाख 85 हजार 480 रुपए वापस किया। जिससे प्रार्थी को राशि 62085480 का आर्थिक क्षति जेजे इण्डस्ट्रीज के प्रो ० दर्शन मेहता एवं भास्कर मेहता के द्वारा करते हुए धोखाधडी किया गया है। प्रार्थी रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के द्वारा तत्काल उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव की नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल मुम्बई रवाना होकर प्रकरण के आरोपी की पतासाजी हेतु भेजा गया। टीम के द्वारा तत्काल मुम्बई जाकर आरोपी के निवास स्थान एवं परिजनों निवास स्थान पर लगातार दबिस देकर विरार से आरोपी के मामा के घर से घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया तथा वापस बिलासपुर आकर विधिवत रूप से कार्यवाही कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सराहनीय भूमिका : – निरीक्षक थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, आरक्षक अजय शर्मा, इन्द्र कुमार पटेल, थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर एवं आरक्षक सायबर सेल नवीन एक्का जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
