बिलासपुर। विद्युत विभाग के सब स्टेशनों काम करने वाले कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इस बात से आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यपालन निदेशक का घेराव कर दिया। इस घेराव के बाद अधीक्षण यंत्री ने केमचरियों को दो दिन के अंदर वेतन भुगतान कराने का आस्वाशन ढिया है।

33/11 केवी बिलासपुर के समस्त विद्युत उपकेंद्र ऑपरेटर का 3 माह का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने आज प्राइम वन कंपनी का कार्यपालन निर्देशक से शिकायत की। कर्मचारियों की शिकायत पर अधीक्षण यंत्री सीएम बाजपाई ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 2 दिन के अंदर प्राइम वन कंपनी का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों को 2 महीने का पेमेंट हो जाएगा श्री बाजपाई के इस आश्वासन के बाद कर्मचारी शांत हुए। छःग विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मरावी ने बताया की फरवरी-मार्च और अप्रैल का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। लगभग अप्रैल माह भी खत्म होने को है। जिससे हमारे करचरियों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है ऐसे में काम में आना जाना मुश्किल हो गया है। प्राइम वन कंपनी द्वारा 7 तारीख को हर माह पेमेंट करने का वादा किया था। कर्मचारी का 07 /05 /022 तीनों महीने का वेतन नहीं मिला तो सभी सब स्टेशन ऑपरेटर 09/05/022 से हड़ताल में जाने के लिए बाध्य हो जाएंगे। जिसकी जवाबदारी विभाग और शासन प्रशासन की होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
